Showing posts with label CURRENT AFFAIRS. Show all posts
Showing posts with label CURRENT AFFAIRS. Show all posts

Sunday, August 28, 2016

Daily Current Affairs – news of government Sector 27 August 2016


        सबसे पहले हमारी पोस्ट पाने के लिए हमारे Facebook पेज को Like करे

Daily Current Affairs – news of government Sector 27 August 2016

1. Reserve Bank has retained the systemically important banks status of the Public sector State Bank of India (SBI) and private sector ICICI Bank for the second consecutive year.
रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को बैंकिंग प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंक का दर्जा लगातार दूसरे साल बरकरार रखा है।
2. Bollywood stars Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan, Salman Khan and Akshay Kumar are among the world’s highest paid actors of 2016, raking as many dollars as Hollywood heavyweights Robert Downey Jr and Brad Pitt, according to a Forbes list topped by wrestler-turned-actor Dwayne Johnson.
फोर्ब्स पत्रिका ने 2016 की अपनी सूची में बॉलीवुड सितारे शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार को दुनिया के सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले सितारों में शुमार किया है और इनका पारिश्रमिक हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ब्रैड पिट के बराबर है। बहरहाल, पत्रिका की इस सूची में पहलवान से अभिनेता बने ड्वेन जॉनसन शीर्ष पर हैं।
3. Veteran Jazz recording engineer Rudy Van Gelder died. He was 91.
प्रख्यात जैज रिकॉर्डिंग इंजीनियर रूडी वान गेल्डर का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
4. Real Madrid star footballer Cristiano Ronaldo won the UEFA Best Player in Europe Award after winning both last season’s Champions League and Euro 2016 with Portugal.
रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को युएफा ने यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना है जिन्होंने पिछले सत्र में चैम्पियंस लीग और पुर्तगाल के साथ यूरो 2016 खिताब जीता।
5. Sri Lankan opening batsman Tillakaratne Dilshan announced his retirement from One Day cricket.
श्रीलंका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
current-affairs

6. The National Payments Corporation of India (NPCI) said that its Unified Payments Interface (UPI) has started and for now it will go live for customers of 21 banks.
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने कहा कि उसका ‘एकीकृत भुगतान संपर्क-मंच (यूपीआई) शुरू हो गया है और इस समय 21 बैंकों के ग्राहक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
7. Reserve Bank of India (RBI) has asked banks to provide loans up to Rs 3 lakh at 7 per cent interest rate to Women Self-Help Group (SHG).
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि वे 3 लाख तक की राशी वाला ऋण महिला स्व-सहायता समूह (एसएचजी) को 7 प्रतिशत पर उपलब्ध कराएँ।

सबसे पहले हमारी पोस्ट पाने के लिए हमारे Facebook पेज को Like करे

8. Senior DRDO scientist Dr. G. Satheesh Reddy was awarded the first IEI-IEEE Award for Engineering Excellence-2015. He was bestowed with this award in recognition of his significant national contributions towards missiles and aerospace technologies.
वरिष्ठ डीआरडीओ वैज्ञानिक डॉ जी सतीश रेड्डी को इंजीनियरिंग उत्कृष्टता-2015 के लिए पहला आईईआई-आईईईई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें मिसाइलों और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों के प्रति अपने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योगदान को देखते हुए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
9. The National Rifle Association of India (NRAI) has constituted five-member review committee to probe the Indian shooters’ Rio Games debacle. The committee will be headed by India’s first and only individual Olympic gold-medallist Abhinav Bindra.
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने एक पांच सदस्यीय समीक्षा समिति का गठन किया है जो रियो खेलों में भारतीय निशानेबाजों की पराजय की जांच करेगी। इस समिति की अध्यक्षता भारत के पहले और एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा द्वारा की जाएगी।
10. The Union Cabinet has given its approval for introduction of the Surrogacy (Regulation) Bill, 2016 to banning commercial surrogacy in country.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में व्यावसायिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2016 की शुरूआत को अपनी मंजूरी दे दी है।

सबसे पहले हमारी पोस्ट पाने के लिए हमारे Facebook पेज को Like करे

Sunday, August 21, 2016

Top Current Affairs 17 August 2016

1. China launched the world’s first quantum communication satellite. The major feature of this satellite is hack-proof ultra-high security that prevents its communication from tapping.

चीन ने दुनिया का पहला क्वांटम संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया। इस उपग्रह की विशेषता हैक प्रूफ अल्ट्रा उच्च सुरक्षा है, जो इसके संचार को टैपिंग से बचाएगा।

2. After successfully launching the Roll on Roll off (RORO) service over the Ganga River, railways has started it in Tripura to transport petroleum products in the state.

गंगा नदी के लिए रोल ऑन रोल ऑफ (रोरो) सेवा सफलतापूर्वक शुरू करने के बाद रेलवे ने त्रिपुरा राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों को लाने ले जाने के लिए इस सेवा की शुरूआत की।

3. Tata Group auto component firm Tata AutoComp Systems announced the acquisition of engine cooling supplier TitanX.

टाटा समूह की वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स ने इंजन की कूलिंग की आपूर्तिकर्ता टाइटनएक्स के अधिग्रहण की घोषणा की।

4. Famous writer of Jharkhand, Dr. B P Kesri died. He was 86.

झारखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉक्टर बी पी केसरी का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

5. The first ‘Arunachal Ratna Award’ of Arunachal Pradesh government has been conferred to Deputy Superintendent of Police Bomto Kamdak posthumously.


अरुणाचल प्रदेश सरकार का पहला ‘अरणाचल रत्न अवॉर्ड’ पुलिस उपाधीक्षक बोम्तो कम्दक को मरणोपरांत दिया गया।

6. The wholesale price index-based inflation rose to 3.55 percent in July. This is the highest level of inflation in the last 23 months.

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जुलाई माह में 3.55 प्रतिशत पर पहुंच गई। थोक मुद्रास्फीति का यह पिछले 23 माह का उच्चतम स्तर है।

7. Zambian President Edgar Lungu has been re-elected as the President of the country.

जाम्बिया के राष्ट्रपति एडगर लुंगू को दुबारा देश का राष्ट्रपति चुना गया।

8. International German Footballer, Jerome Boateng, who plays for Germany’s top soccer club Bayern Munich has been chosen for the footballer of the year award.

जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेरोम बोएटांग को जर्मनी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुना गया।

9. Consumer goods maker Unilever said that it will acquire Sweden-based air purification solutions provider Blueair.

उपभोक्ता वस्तु बनाने वाली यूनीलीवर ने कहा की वो स्वीडन स्थित वायु शोधन समाधान प्रदाता ब्लूएयर का अधिग्रहण करेगी।
10. In a bid to validate concepts for the future manned journey to Mars, NASA approved the Asteroid Redirect Mission (ARM) to proceed to the next phase of design and development for the mission’s robotic segment.

/90
मंगल की भविष्य की मानव यात्राओं की अवधारणा को मजबूत करने के लिए नासा ने मिशन के रोबोटिक खंड के लिए अगले चरण के विकास और डिजाइन के अगले चरण पर आगे बढ़ने के वास्ते ‘एस्टीराइड रीडायरेक्ट मिशन’ (एआरएम) को मंजूरी दे दी।

Saturday, August 6, 2016

Daily Current Affairs – news of government Sector 06 August 2016


Daily Current Affairs – news of government Sector 06 August 2016

1. Ministry of Railways and Government of Chhattisgarh signed a Joint Venture Agreement for ‘Formation of Joint Venture Companies’.
रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ की सरकार ने ‘संयुक्त उद्यम कंपनियों के गठन’ के लिए संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2. Famous singer Shubha Mudgal will be awarded with the 23rd Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award for her outstanding contribution towards the promotion of communal harmony, peace and goodwill.
विख्यात गायिका शुभा मुद्गल को 23वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शुभा मुद्गल को यह पुरस्कार साम्प्रदायिक भाईचारा, शांति एवं सौहार्द को बढ़ावा देने में उनके अप्रतिम योगदान के लिए दिया जाएगा।
3. Retail Company Future Group has tied up with mobile payments and commerce platform Paytm to enable Paytm users to shop for Big Bazaar merchandise on the online marketplace.
खुदरा क्षेत्र के फ्यूचर समूह ने मोबाइल भुगतान एवं ई-वाणिज्य कंपनी पेटीएम के साथ समझौता किया है। इसके तहत फ्यूचर समूह पेटीएम के मंच का प्रयोग बिग बाजार के सामान को ऑनलाइन बेचने के लिए करेगा।
4. Noted sports promoter and founder chairperson of Reliance Foundation, Nita Ambani was elected as an individual member of International Olympic Committee. She is the first Indian woman to join the prestigious body which governs Olympic sports in the world.
प्रमुख खेल प्रमोटर और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्षा नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य चुना गया। विश्व में ओलंपिक खेलों के संचालन करने वाली इस प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने वाली वह पहली भारतीय महिला है।
5. Tata Trusts signed an agreement with Gilead Sciences to explore collaboration to tackle the viral hepatitis in the country. Under the Memorandum of Understanding (MoU), Tata Trusts and Gilead will form a joint program committee to implement activities related to prevention, awareness and education, testing and treatment of viral hepatitis.
टाटा ट्रस्ट ने देश में वायरल हैपेटाइटिस से निपटने के लिए गिलेड साइंसेज के साथ सहयोग का करार किया है। सहमति ज्ञापन (एमओयू) के तहत टाटा ट्रस्ट और गिलेड एक संयुक्त कार्यक्रम समिति का गठन करेंगी। यह समिति वायरल हैपेटाइटिस से बचाव, जागरूकता, शिक्षा, परीक्षण और इलाज से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगी।
current-affairs

6. Five Indian-origin South Africans have been included in the top 100 youth figures list by South Africa’s top media group ‘Independent Media’.
दक्षिणी अफ्रीका के शीर्ष मीडिया समूह ‘इंडिपेंडेंट मीडिया’ की 100 युवाओं की सूची में भारतीय-मूल के पांच दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को शामिल किया गया हैं।


7. IBM unveiled a new enterprise mobility platform IBM MobileFirst for iOS Garage in India. IBM MobileFirst is a platform for building mobile apps for the enterprise.
आईबीएम ने भारत में आईओएस गैरेज के लिए एक नया उद्योग मोबिलिटी मंच आईबीएम मोबाइल फर्स्ट शुरू किया। आईबीएम मोबाइल फर्स्ट एक ऐसा मंच है जहां उद्योगों के लिए मोबाइल एप बनायी जाएंगी।
8. Patanjali Ayurveda Ltd will invest Rs 500-crore in Madhya Pradesh by setting up a food processing unit at Dhar district in the state.
पंतजलि आयुर्वेद लिमिटेड अपनी खाद्य प्रसंस्करण की यूनिट लगाकर मध्य प्रदेश के धार में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
9. According to the Swiss financial services major UBS, Indian economy is expected to clock a growth of 7.4 percent in the current fiscal year 2016-17. It was 7.6 per cent in 2015-16.
स्विट्जरलैंड की वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी यूबीएस के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2016-17 में 7.4 प्रतिशत रहेगी। 2015-16 में यह 7.6 प्रतिशत रही थी।
10. Government notified 4 percent inflation target (with a range of plus/minus 2 percent) for the next five years under the monetary policy framework agreement with the Reserve Bank.
सरकार ने अगले पांच साल के लिए मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत (दो प्रतिशत उपर या नीचे के दायरे में) रखने के लक्ष्य को अधिसूचित किया। रिजर्व बैंक के साथ मौद्रिक नीति रूपरेखा करार के तहत यह लक्ष्य तय किया गया है।

Daily Current Affairs To Like Facebook Page